RRB Group D Result 2019 Date: Railway Recruitment Board (RRB) आज यानी 28 फरवरी को ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी नहीं करेगा। पहले रेलवे ने 28 फरवरी को नतीजे जारी करने की बात कही थी। ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजे 7 मार्च तक कभी भी जारी किए जा सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत में रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “RRB Group D एग्जाम के नतीजे 7 मार्च तक या उससे पहले जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स विभिन्न आरआरबी वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं।” बता दें RRB Group D में 62,907 पदों पर भर्ती होनी है।

पिछले साल भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। भर्ती परीक्षा सितंबर-अक्टूबर महीने में हुई थी। बता दें परीक्षा की उत्तर कुंजी जनवरी महीने में जारी कर दी गई थी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद नतीजे जल्द जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अभी तक नतीजे जारी नहीं हुए है। ताजा जानकारी के मुताबिक, नतीजे 7 मार्च तक जारी किए जा सकते हैं।

RRB Group D Result 2019 LIVE Updates: Check Here

बता दें रेलवे इस साल भी बड़े पैमाने पर नई भर्तियां कर रहा है। जनवरी में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे में 2.50 लाख भर्तियों का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि रेलवे में 2.50 लाख नई नौकरियां आएंगी। इनमें से लगभग आधे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। RRB NTPC (RRB CEN 01/2019), RRB Para-Medical Staff (RRB CEN 02/2019), मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी (RRB CEN 03/2019) और आरआरबी लेवल 1 (RRC 01/2019) के 1.30 लाख पदों के लिए आवेदन मार्च महीने की अलग-अलग तारीखों पर शुरू हो जाएंगे। नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन किसी भी आरआरबी वेबसाइट पर कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हीं वेबसाइट्स पर ही आप RRB Group D result देख सकेंगे।

RRB Group D result 2019: Results to release on this date