RRB Railway Group D Result 2018-2019 Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी परीक्षाओं के परिणाम 13 फरवरी को जारी करेगा। आरआईबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने कहा, “आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के परिणाम 13 फरवरी को जारी हो सकते हैं। परिणाम निर्धारित तिथि पर आधी रात से पहले सभी क्षेत्र आधारित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे।” परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) होगी, जिसके लिए तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने शुक्रवार 11 जनवरी को ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑनलाइन विंडो 14 जनवरी से 19 जनवरी, 2019 तक सभी क्षेत्र आधारित आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी।
RRB Group D Answer Key, Result 2018-2019 LIVE Updates: Check Here
RRB Group D Result 2018-2019 Date LIVE Updates
नए दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को केवल अंग्रेजी में आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्ति दर्ज करने के लिए भुगतान किया गया शुल्क केवल तभी वापस किया जाएगा जब उनका जवाब पैनल द्वारा सही पाया जाएगा।
आरआरबी द्वारा हर बार ऑब्जेक्शन्स की जांच के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल गठित किया जाता है और यदि प्रश्न स्वीकार किए जाते हैं तो अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। बता दें कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 1.89 करोड़ अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे जो 17 सितंबर से 17 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी।