RRB Group D Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप डी चौथे चरण परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा आयोजन 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी परीक्षा शेड्यूल को कर सकते हैं।

जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप डी फेज 3 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर का लिंक 30 अग स्त 2022 को एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के लिए अभर्थी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर सकते हैं।

ग्रुप डी चौथे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले आआरबी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा प्रवेश पत्र डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।

फेज 3 की परीक्षा पूरे भारत के विभिन्न शहरों में आरआरसी के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा। आरआरसी: ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिण रेलवे (चेन्नई) क्षेत्र के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

How to Check RRB Group D Phase 3 Exam 2022 Date:ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए सीबीटी तृतीय-फेज़ की परीक्षा-सूची के संदर्भ में सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
-परीक्षा कार्यक्रम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।