RRB Group D Phase 3 Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 सितंबर 2022 से शुरु है।

परीक्षा शहर के लिंक 30 अगस्त 2022 को एक्टिव किया गया था। ग्रुप डी तीसरे चरण की परीक्षा 8 सितंबर 2022 से 19 सि तंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में चार (4) आरआरसी के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिण रेलवे (चेन्नई) शामिल हैं।

परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा।

अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाना होगा। आवेदकों को एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।

How to Download RRB Group D Phase 3 Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए RRB Group D Phase 3 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और डाउनलोड करें।