RRB Group D Phase 3 Exam 2022 Date Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वेतन लेवल 1 के तहत ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए फेज 3 एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने RRB Group D Exam 2022 के लिए आवेदन किया था, ‌वह‌ अब आरआरबी की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, वाराणसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी), उत्तरी रेलवे (नई दिल्ली) और दक्षिण रेलवे (चेन्नई) के लिए तीसरे चरण की परीक्षा 8 सितंबर से 19 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। अन्य चरणों की परीक्षा तारीख भी तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

RRB Group D Admit Card 2022: परीक्षा के 4 दिन पहले मिलेगा एडमिट कार्ड

आरआरबी ग्रुप डी फेज 3 परीक्षा शहर / तारीख देखने का लिंक 30 अगस्त 2022 को और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 सितंबर 2022 को लाइव कर दिया जाएगा। बता दें कि ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले अपलोड किया जाएगा। ‌

RRB Group D Recruitment 2022: एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के पहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई। ‌वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा आज यानी 26 अगस्त से शुरू हो चुकी है और यह 8 सितंबर 2022 तक चलेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं।