RRB Group D Admit Card 2021 LIVE Updates: रेलवे में RRB Group D के तहत सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एग्जाम डेट जारी होने की जानकारी मिल सकती है। एग्जाम डेट जारी हो जाने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को पता होगा कि उनका एग्जाम किस टाइम और कहां है। एग्जाम डेट जारी होने की जानकारी कैंडिडेट्स को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर मिलेगी।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: आईएएस अधिकारी बनने के बाद बिहार को तरक्की की राह पर ले आए प्रत्यय अमृत, जानिए इनकी कहानी

RRB Group D के एग्जाम भी RRB NTPC की तरह कराये जा सकते हैं। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वालों की संख्या RRB NTPC एग्जाम में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स की तुलना में ज्यादा है। ग्रुप डी एग्जाम डेट जारी करने के बाद आरआरबी द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड और यात्रा पास जारी किया जाएगा। यात्रा पास और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। RRB Group D के एग्जाम में जनरल साइंस, मैथ, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: CHECK HERE

Live Updates
10:00 (IST) 13 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

09:33 (IST) 13 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

09:10 (IST) 13 Sep 2021
रेल व्हील फैक्ट्री में चयन प्रक्रिया

ट्रेड अपरेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

08:32 (IST) 13 Sep 2021
रेल व्हील फैक्ट्री में इतनी मिलेगी सैलरी

फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – रु. 10, 899/- प्रति माह

सीएनसी प्रोग्रामिंग-कम-ऑपरेटर- रु. 12,261 प्रति माह

08:06 (IST) 13 Sep 2021
रेल व्हील फैक्ट्री में आवेदन के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष (सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी) के बीच होनी चाहिए.

07:29 (IST) 13 Sep 2021
रेल व्हील फैक्ट्री में आवेदन के लिए पात्रता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं और संबंधित विषय में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से नेशनल ट्रेड अपरेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए।

06:59 (IST) 13 Sep 2021
Indian Railway Recruitment 2021 से भरे जाने हैं ये पद

पदों की संख्या – 192

फिटर – 85 पद
मशीनिस्ट – 31 पद
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) – 8 पद
टर्नर – 5 पद
सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर – 23 पद
इलेक्ट्रीशियन – 18 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 22 पद

06:31 (IST) 13 Sep 2021
रेल व्हील फैक्ट्री में नौकरी के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवार सीधे डायरेक्ट लिंकhttps://rwf.indianrailways.gov.in/ से भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंकhttps://rwf.indianrailways.gov.in/uploads/Notification के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

06:25 (IST) 13 Sep 2021
रेलवे में नौकरी के लिए करें आवेदन

भारतीय रेलवे में रेल व्हील फैक्ट्री (RWF) के तहत अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज 13 सितंबर आखिरी तारीख है। उम्मीदवार इन पदों के लिए Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

22:00 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

21:30 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

20:57 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

20:23 (IST) 12 Sep 2021
रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीआर ने अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2021 है।

19:44 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द जारी हो सकती हैं एग्जाम डेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

18:59 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

18:22 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

17:41 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

17:11 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

16:36 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

16:09 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी आयु

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई, 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

15:32 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे में रिक्त पदों का विवरण

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस के कुल 432 पद रिक्त हैं। जिनमें से फिटर के 125, COPA के 90, स्टेनोग्राफर हिंदी के 15 पद, स्टेनोग्राफर अग्रेजी के 15 पद सहित कई ट्रेड में रिक्तियां हैं। रिक्त पदों की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

15:00 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने चरणों में होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) देना होगा। इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण भी होगा। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

14:20 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

13:20 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने कैंडिडेट्स को एग्जाम का इंतजार

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 103769 हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या लगभग 2,5 करोड़ है। अब इन कैंडिडेट्स को एग्जाम की डेट जारी होने का इंतजार है।

12:44 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: जल्द जारी हो सकती हैं एग्जाम डेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

12:01 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

11:13 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

10:32 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने चरणों में होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) देना होगा। इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण भी होगा। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

09:43 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे में ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ apprenticeshipindia.org पर आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के समय अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र भी लाना होगा।

09:15 (IST) 12 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवें में ऐसे करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नियमानुसार स्टापेंड दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार या, यदि वह नाबालिग है, तो उसके अभिभावक को उम्मीदवार के साथ अनुबंध किया गया है।