रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों को भरने के लिए 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए 2 करोड़ से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कई फेज में आयोजित कराया जाएगा। इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी का सीबीटी 1 भी कई फेज में आयोजित किया गया था। ठीक उसी तरह आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट्स को अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होगा। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स को एक फोटो आईडी प्रूफ भी ले कर जाना होगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की और से ट्रैवल पास भी जारी किए जाएंगे। ट्रेवल पास सभी कैंडिडेट्स के लिए जारी नहीं किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: पहले प्रयास में असफल होने के बाद छोड़ दी थी तैयारी, फिर तीसरे प्रयास में आशिमा ने ऐसे पाया मनचाहा पद

Live Updates
17:47 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

17:20 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

16:37 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

16:03 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

15:32 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

15:02 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

14:30 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

14:04 (IST) 2 Oct 2021
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में कई पद खाली

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 339 ट्रेड अप्रेंटिस वेकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार SECR की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। SECR भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2021 है।

13:32 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: ग्रुप डी के इतने पद हैं रिक्त

यह अभियान भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों में 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के तहत ग्रुप डी के कुल 103769 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है।

12:55 (IST) 2 Oct 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 20 अक्टूबर, 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

12:31 (IST) 2 Oct 2021
उत्तर रेलवे (RRC NR) में अप्रेंटिस के पद रिक्त

रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे (RRC NR), लाजपत नगर, नई दिल्ली ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2021 पर है।

11:59 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एग्जाम में इन डॉक्युमेंट की होगी जरूरत

RRB Group D में उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। एग्जाम सेंटर पर लेट पहुंचने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

11:18 (IST) 2 Oct 2021
आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द RRB NTPC सीबीटी 1 एग्जाम रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। सभी उम्मीदवार जो RRB NTPC परीक्षा के सात चरणों में से किसी एक में उपस्थित हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

10:34 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

09:55 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की है यह परीक्षा

RRB Group D एग्जाम एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।

09:38 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन वेबसाइट पर मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद भारतीय रेलवे की रीजनल वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

08:57 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कैंडिडेट का इतने चरणों में होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

08:23 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: बोर्ड ने दी थी यह जानकारी

RRB Group D एग्जाम 31 मई से आयोजित किए जाने थे परंतु कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या की वजह से इस एग्जाम को स्थगित कर दिया गया था। एग्जाम को लेकर रेलवे ने एक नोटिस भी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार होने के बाद ही एग्जाम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

07:46 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एग्जाम के दौरान इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

07:12 (IST) 2 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।