रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से रेलवे में ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। अभी इसकी केवल आवेदन प्रक्रिया ही पूरी हो सकी है। इसके बाद सीबीटी मतलब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा कि एग्जाम कब होना है। सीबीटी 1 कई फेज में आयोजित किया जाएगा। एक बार सीबीटी 1 का शेड्यूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि पहले फेज में कितने कैंडिडेट्स का एग्जाम होना है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: प्रतिदिन 12 घंटे पढ़ाई कर के पाई 10वीं रैंक, उम्मीदवारों को दिए ये टिप्स

सीबीटी 1 में अलग अलग विषयों से सवाल आएंगे और यह ऑनलाइन होगा। इसलिए कैंडिडेट्स को कंप्यूटर चलाने की भी प्रैक्टिस करनी चाहिए। एग्जाम सेंटर पर कैंडिडेट्स का पेपर कंप्यूटर पर अपने आप स्टार्ट हो जाएगा और टाइम पूरा होने पर अपने आप सबमिट हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

Live Updates
07:16 (IST) 1 Oct 2021
Railway Recruitment 2021 के लिए जरूरी तारीखें

वेबसाइट पर अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि: 01 अक्टूबर 2021

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि और समय: 04 अक्टूबर 2021 पूर्वाह्न 10.00 बजे

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और समय: 03 नवंबर 2021 शाम 06.00 बजे

चयनित उम्मीदवारों की सूची के प्रदर्शन की संभावित तिथि: 18 नवंबर 2021

06:37 (IST) 1 Oct 2021
रेलवे में 3366 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3366 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

06:15 (IST) 1 Oct 2021
पूर्व रेलवे रिक्रूटमेंट 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, पूर्व रेलवेने समय-समय पर संशोधित अप्रेंटिस एक्ट, 1961 और अप्रेंटिसशिप रूल्स, 1992 के तहत पूर्व रेलवे के मंडल एवं वर्कशॉप में एक्ट अप्रेंटिस के रूप में अप्रेंटिस एंगेजमेंट / ट्रेनिंग के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 3 नवंबर 2021 को शाम 6 बजे तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

22:37 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कैंडिडेट्स उठा रहे हैं ये मांग

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं, उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करे।

22:12 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: ये हैं रेलवे की रीजनल वेबसाइट

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

21:45 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

उम्मीदवारों को एग्जाम के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना होगा। कोविड-19 स्थिति को देखते हुए एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

21:02 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रीजनिंग के टॉपिक्स

RRB Group D एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

20:30 (IST) 30 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2021 तक 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी के लिए तीन साल, एससी / एसटी आवेदकों के लिए पांच साल और पूर्व सैनिकों और पीडब्ल्यूडी के लिए 10 साल की छूट है दी गई है। आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

20:01 (IST) 30 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल का होमपेज apprenticeshipindia.org पर जाएं।

स्टेप 2: SECR apprentice recruitment लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: कैंडिडेट्स मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करके अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करें

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाने पर एक प्रिंट आउट ले लें।

19:27 (IST) 30 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऐसे होगा चयन

मैट्रिक और आईटीआई दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपने कक्षा 10 और आईटीआई के अंक दर्ज करने होंगे, अन्यथा आवेदन स्वतः ही खारिज कर दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के रूप में भर्ती किया जाएगा।

18:52 (IST) 30 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता

रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों से आईटीआई भी होना चाहिए।

18:26 (IST) 30 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रिक्त पदों का विवरण

स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 15 पद, स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 15 पद, फिटर के 125 पद, इलेक्ट्रीशियन के 40 पद, वायरमैन के 25 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 06 पद, आरएसी मैकेनिक के 15 पद, वेल्डर के 20 पद, प्लम्बर के 04 पद, पेंटर के 10 पद, मशीनिस्ट के 05 पद, टर्नर के 05 पद, शीट मेटल वर्कर के 05 पद, ड्राफ्टमैन / सिविल के 04 पद, गैस कटर के 20 पद, ड्रेसर के 02 पद, डेंटल लैब टेक्नीशियन के 02 पद, फिजियोथेरेपी तकनीशियन के 02 पद  आदि। रिक्त पदों की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

17:59 (IST) 30 Sep 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अप्रेंटिस के 400 अधिक पद रिक्त

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर विभिन्न ट्रेडों में 432 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर, 2021 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

17:37 (IST) 30 Sep 2021
रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे (RRC NR) में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 20 अक्टूबर, 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

17:01 (IST) 30 Sep 2021
रेलवे भर्ती सेल (RRC) में कई पद खाली

रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे (RRC NR), लाजपत नगर, नई दिल्ली ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2021 पर है।

16:26 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दिए गये थे एग्जाम

हाल ही में COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं को कई बार आगे बढ़ाया गया है। अक्टूबर 2020 में, रेलवे अधिकारियों ने घोषणा की थी कि वे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित करने के लिए एक परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को काम पर रखने की प्रक्रिया में हैं।

16:08 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: उम्मीदवारों को है एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं, उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करे। 2019 में अधिसूचित 1,03,769 रिक्तियों के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

15:40 (IST) 30 Sep 2021
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के 10 वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड मे आईटीआई होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए कैंडिडेट् ऑफिशियिल नोटिफिकेशन देखें।

15:13 (IST) 30 Sep 2021
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में अप्रेंटिस के पद रिक्त

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग में अप्रेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2021 है।

14:37 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कैंडिडेट्स को एग्जाम डेट का इंतजार

आवेदन पत्र भरने के दो साल बाद, रेलवे ग्रुप डी की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार अभी भी परीक्षा की तारीखों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से एग्जाम डेट को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है।

14:08 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

13:48 (IST) 30 Sep 2021
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

RRB Group D एग्जाम में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

13:16 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: रेलवे की रीजनल वेबसाइट्स

rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in

12:44 (IST) 30 Sep 2021
इतनी मिलेगी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

11:54 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आरआरबी/आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

पंजीकरण संख्या दर्ज करके लॉगिन करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड टैब पर क्लिक करें।

11:23 (IST) 30 Sep 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने पदों पर होनी है भर्ती

COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं को कई बार आगे बढ़ाया गया है। अक्टूबर 2020 में, रेलवे अधिकारियों ने घोषणा की थी कि वे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा आयोजित करने के लिए एक परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को काम पर रखने की प्रक्रिया में हैं। 2019 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1,03,769 पद रिक्त हैं।

10:31 (IST) 30 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

09:55 (IST) 30 Sep 2021
इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

09:24 (IST) 30 Sep 2021
आईसीएफ भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 26 अक्टूबर, 2021 तक 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट 3 वर्ष दी जा रही है जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह छूट पांच वर्षो के लिए होगी।

08:52 (IST) 30 Sep 2021
आईसीएफ भर्ती 2021 के लिए योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी अनिवार्य है।