रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। वहीं इनके लिए 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। एक बार एग्जाम का शे्डयूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट्स के लिए सभी दिशा निर्देश दिए जाएंगे, जिनका कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर पालन करना होगा। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं कैंडिडे्टस के जारी किए जाएंगे जिनके आवेदन फॉर्म स्वीकार किए गए हैं।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले कैंडिडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, जैसे की आरआरबी एनटीपीसी के एग्जाम में किया गया था। जहां कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स चेक कर पाएंगे। अगर किसी कैंडिडेट को अपनी किसी डिटेल में कोई गड़बड़ी मिले तो वह संबंधित आरआरसी से संपर्क कर सकता है।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
UPSC: तीन प्रयास में असफल होने के बाद भी नहीं हुए निराश, आखिरकार उत्सव ने चौथे अटेम्प्ट में किया टॉप
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।
एग्जाम में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in
RRB NTPC 2021 CBT 1 फाइनल परीक्षा का शेड्यूल घोषित होने के बाद से ही उम्मीदवार RRB Group D परीक्षा का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं।
