रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। वहीं इनके लिए 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। एक बार एग्जाम का शे्डयूल जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड पर कैंडिडेट्स के लिए सभी दिशा निर्देश दिए जाएंगे, जिनका कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर पालन करना होगा। एडमिट कार्ड केवल उन्हीं कैंडिडे्टस के जारी किए जाएंगे जिनके आवेदन फॉर्म स्वीकार किए गए हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

पेड़ पर लगने वाला सबसे बड़ा फल कौन सा है? क्या सभी जानवरों का खून लाल होता है? जानें ऐसे सवालों के जवाब

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले कैंडिडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, जैसे की आरआरबी एनटीपीसी के एग्जाम में किया गया था। जहां कैंडिडेट्स अपनी डिटेल्स चेक कर पाएंगे। अगर किसी कैंडिडेट को अपनी किसी डिटेल में कोई गड़बड़ी मिले तो वह संबंधित आरआरसी से संपर्क कर सकता है।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: तीन प्रयास में असफल होने के बाद भी नहीं हुए निराश, आखिरकार उत्सव ने चौथे अटेम्प्ट में किया टॉप

Live Updates
09:56 (IST) 7 Oct 2021
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में रिक्त पदों का विवरण

हुबली डिवीजन – 237 पद

कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली – 217 पद

बेंगलुरु डिवीजन – 230 पद

मैसूर डिवीजन – 177 पद

सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूर – 43 पद

09:22 (IST) 7 Oct 2021
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में 900 से अधिक पद रिक्त

रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने दक्षिण पश्चिम रेलवे में कई ट्रेडों में अप्रेंटिस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 904 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2021 है।

08:48 (IST) 7 Oct 2021
रेलवे भर्ती के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा जरूरी

भर्ती के लिए 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। आवेदन के इच्छुक युवाओं की उम्र आवेदन के समय 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। 

08:19 (IST) 7 Oct 2021
अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर मिलेगी नियुक्तियां

यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक ही चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

08:01 (IST) 7 Oct 2021
उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर को दोपहर 12.00 बजे से शुरू की गई है। उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।

07:35 (IST) 7 Oct 2021
उत्तर रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकालीं 3000 से ज्यादा नौकरियां

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने उत्तर रेलवे संगठन के विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास युवा बेरोजगारों के लिए बेहतरीन अवसर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, नॉर्थ रेलवे की ओर से इस संबंध में संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना 14 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी।

07:21 (IST) 7 Oct 2021
रेलवे भर्ती सेल ने निकालीं भर्तियां

रेलवे भर्ती सेल, पूर्वी रेलवे (आरआरसी / ईआर) ने 3366 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती 7 डिवीजन में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

22:31 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग या नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेंनिंग / स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT / SCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

21:59 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 904 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हुबली डिवीजन के 237 पद, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप (हुबली) के 217 पद, बेंगलुरु डिवीजन के 230 पद, मैसूर डिवीजन के 177 पद और सेंट्रल वर्कशॉप (मैसूर) के 43 पद शामिल हैं।

21:29 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिमी रेलवे भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पश्चिमी रेलवे (SWR) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

21:04 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

20:33 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

20:04 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

19:30 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

19:01 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

18:32 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

18:05 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

17:33 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

16:58 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

16:33 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

16:00 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा इतना वेतमान

RRB Group D परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस एग्जाम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।

15:31 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

15:00 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

14:30 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

13:59 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

13:40 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में इन पदों पर होनी है भर्ती

हुबली डिवीजन – 237 पद

कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, हुबली – 217 पद

बेंगलुरु डिवीजन – 230 पद

मैसूर डिवीजन – 177 पद

सेंट्रल वर्कशॉप, मैसूर – 43 पद

13:12 (IST) 6 Oct 2021
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) में 900 से अधिक पद खाली

रेलवे भर्ती सेल, दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने दक्षिण पश्चिम रेलवे में कई ट्रेडों में अप्रेंटिस के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 904 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2021 है।

12:24 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

11:43 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

11:03 (IST) 6 Oct 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।