रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किस कैंडिडेट का एग्जाम कब होना है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से सबसे पहले एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके अलावा एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इनके साथ ही एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: अंकुश भाटी ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता, ऐसे की थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

Live Updates
10:10 (IST) 2 Nov 2021
इनके लिए अलग है आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, लाहौल और स्पीति जिलों और चंपा के पांगी उप-मंडल, हिमाचल प्रदेश के जिला, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप के निवासियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि द्वीप और विदेश में रहने वाले उम्मीदवार 15 दिसंबर 2022 होंगे। साउदर्न रेलवे भर्ती 2021 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

09:15 (IST) 2 Nov 2021
Railway Recruitment 2021

रेलवे में नौकरी (Railway Jobs) पाने का सुनहरा मौका है। दक्षिण रेलवे ने लेवल-2 से लेवल-5 स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती (Southern Railway Recruitment 2021 notification) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार साउदर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 तक या इससे पहले तक है।

08:44 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन नियमों का करना होगा पालन

कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।

08:11 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

07:38 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

07:06 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

06:39 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

06:10 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।