रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किस कैंडिडेट का एग्जाम कब होना है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से सबसे पहले एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसके अलावा एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। इनके साथ ही एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक भी एक्टिवेट किया जाएगा।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: अंकुश भाटी ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता, ऐसे की थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

Live Updates
10:36 (IST) 3 Nov 2021
उत्तर रेलवे सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2021 आयु सीमा

सामान्य/यूआर: 37 वर्ष
ओबीसी: 40 वर्ष
एससी / एसटी: 42 वर्ष
उत्तर रेलवे सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2021 वेतनमान – मैट्रिक्स लेवल -11 (रु. 67700-208700) प्रवेश स्तर पर 7 वें सीपीसी के अनुसार संशोधित वेतन एवं स्वीकार्य भत्ते का भुगतान किया जाएगा.

09:43 (IST) 3 Nov 2021
उत्तर रेलवे सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता: संबंधित स्पेशलिटी में एमसीआई / एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री; संबंधित स्पेशलिटी में एमसीआई / एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा;

सीनियर ऑन्कोलॉजी – उम्मीदवारों को डीएम या डीएनबी ऑन्कोलॉजी / ऑन्को-सर्जरी या एमएस सर्जरी या डीएनबी सर्जरी के साथ ऑन्कोलॉजी में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए. उम्मीदवार को साक्षात्कार की तिथि से पहले पीजी डिग्री/डिप्लोमा पूरा किया होना चाहिए.

09:19 (IST) 3 Nov 2021
उत्तर रेलवे सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2021 रिक्ति विवरण

एनेस्थीसिया – 2 पद
ईएनटी – 1 पद
जनरल मेडिसिन – 10 पद
सामान्य सर्जरी – 6 पद
माइक्रोबायोलॉजी – 1 पद
OBS और Gynae – 1 पद
ऑन्कोलॉजी –  1 पद
ऑर्थोपेडिक्स – 3 पद
ऑप्थमोलॉजी- 2 पद
पैथोलॉजी –  1 पद
बाल रोग – 2 पद
रेडियोलॉजी  – 2 पद

08:39 (IST) 3 Nov 2021
उत्तर रेलवे सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2021

उत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे सेंट्रल अस्पताल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंसी स्कीम के तहत सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 11 और 12 नवंबर 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

08:02 (IST) 3 Nov 2021
एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02 नवंबर से 01 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क:
एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवार – कोई शुल्क नहीं
अन्य – रु. 100/-

07:25 (IST) 3 Nov 2021
एनसीआर अप्रेंटिस आयु सीमा

आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

एनसीआर अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया:
10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फिर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

06:33 (IST) 3 Nov 2021
RRC NCR रेलवे भर्ती 2021

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अप्रेंटिस के 1664 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आज यानी 02 नवंबर 2021 को rrcpryj.org पर सक्रिय कर दिया गया है. लिंक 01 दिसंबर 2021 को बंद कर दिया जाएगा.

RRC NCR भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और आवश्यक ट्रेडों में तकनीकी प्रमाण पत्र होना चाहिए.

22:30 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

21:57 (IST) 2 Nov 2021
उत्तर रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

उत्तर रेलवे में सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली, पहली मंजिल, ऑडिटोरियम में 11 नवंबर और 12 नवंबर 2021 को सुबह 8:30 बजे इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

21:32 (IST) 2 Nov 2021
उत्तर रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में MCI / NBE द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए जनरल / अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु 26 अक्टूबर 2021 को 37 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 40 साल और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

21:00 (IST) 2 Nov 2021
उत्तर रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से एनेस्थीसिया के 2 पद, ईएनटी के 1 पद, जनरल मेडिसिन के 10 पद, जनरल सर्जरी के 6 पद, माइक्रोबायोलॉजी के 1 पद, पैथोलॉजी के 1 पद और रेडियोलोजी के 2 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर रेलवे में सीनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत 67700 रुपए से 208700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

20:30 (IST) 2 Nov 2021
उत्तर रेलवे भर्ती 2021

उत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंसी स्कीम के तहत सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर और 12 नवंबर को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

20:04 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

19:32 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

19:00 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

18:30 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

18:02 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

17:32 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

17:03 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

16:30 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

16:01 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

15:30 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

14:59 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

14:30 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

14:15 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन राज्यों में आयोजित होंगे एग्जाम

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

13:53 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

13:18 (IST) 2 Nov 2021
रेलवे में कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्मीदवार जो पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।

13:00 (IST) 2 Nov 2021
वैकेंसी डीटेल्स (Southern Railway Vacancy 2021 Details)

एथलेटिक्स (महिला) – 2 पद

एथलेटिक्स (पुरुष) – 2 पद

बास्केटबॉल (महिला) – 3 पद

बास्केटबॉल (पुरुष) – 4 पद

क्रिकेट (महिला – 3 पद

पॉवर लिफिटिंग मैन – 1 पद

स्वीमिंग पुरुष – 1 पद

वॉलीबॉल (महिला) – 3 पद

वॉलीबॉल (पुरुष) – 2 पद

कुल खाली पदों की संख्या – 21 पद

11:50 (IST) 2 Nov 2021
7वें वेतन आयोग (7th pay commission jobs) के अनुसार हो पे स्केल

एथलेटिक्स (महिला व पुरुष), बास्केटबॉल (महिला व पुरुष), क्रिकेट (महिला), पॉवर लिफिटिंग मैन समते विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के पास 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत लेवल-2 से लेवल-5 पे मैट्रिक्स पदों पर रेलवे जॉब पाने का मौका है। लेवल – 2: 19,900 रुपये, लेवल – 3: 21,700 रुपये, लेवल – 4: 25,500 रुपये और लेवल – 5: 29,200 रुपये होगा। आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

10:49 (IST) 2 Nov 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।