RRB Group D Exam Date 2021 Updated News: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का इंतजार काफी लंबे समय से उम्मीदवार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं हो पाया है। हालांकि आरआरबी ने एक नया नोटिफिकेशन जारी कर ये कहा है कि जिन छात्रों के आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हो गए थे, उन्हें एक मौका अपनी गलतियों को सुधारने के लिए दिया जाएगा। गलतियों में सुधार की लिंक जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbald.gov.in पर एक्टिव होगी।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
वहीं आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट भी बहुत जल्द जारी होने वाला है। इसका इंतजार भी कैंडीडे्टस काफी समय से कर रहे हैं। ये रिजल्ट आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर दिखेगा। एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में होगा।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
आरआरबी का नया लाइव ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।
रेलवे ने NTPC के लगभग 35 हजार रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। हालांकि अभी तक नतीजे नहीं आए हैं। नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- रिजल्ट लिंक पर जाएं।
स्टेप 3- पीडीएफ फॉरमेट में दिख रही फाइल में रोल नंबर चेक करें।
स्टेप 4- अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स का चयन ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के पदों पर होगा। ये तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी से संबंधित होंगे।
छात्र लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगर इन पदों के लिए वेतनमान की बात करें तो चयनित कैंडीडेट्स को 18 हजार रुपए वेतन और अतिरिक्त भत्तों का लाभ दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने से पहले मैथ की प्रैक्टिस अच्छी कर लें। इस परीक्षा में नंबर सिस्टम, BODMAS,परसेंटेज, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक्स से सवाल पूछे जा सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हो सका है। लेकिन ये कहा जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए जाएंगे। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती 1,03,769 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। लेकिन इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा सकती है।
आरआरबी के नए नोटिफिकेशन से उन कैंडीडेट्स को राहत मिली है, जिनके आवेदन फॉर्म में हुई गलती की वजह से उनका आवेदन निरस्त हो गया था। ऐसे में उन कैंडीडेट्स के पास एक मौका फिर से है कि वह इस परीक्षा में शामिल हो सकें।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के बारे में नया नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वो कैंडीडेट जिनके आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट हो गए थे, उनके लिए आरआरबी की वेबसाइट पर फिर से एक लिंक एक्टिव की जाएगी। यहां से कैंडीडेट्स अपनी फोटो और सिग्नेचर में हुई गलती को सुधार सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती साल 2019 में निकली थी, लेकिन अब तक ये परीक्षा नहीं हो सकी। कैंडीडेट्स लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना इस परीक्षा में देरी की एक बड़ी वजह रहा है। हालांकि अब ये कहा जा रहा है कि जल्द ही ये परीक्षा आयोजित की जा सकती है।