RRB Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी जल्द ही एनटीपीसी भर्ती 2022 आयोजित करने वाला है। इस भर्ती के तहत जूनियर क्लर्क, लेखा क्लर्क, सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क और अन्य पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) और अन्य आधिकारिक रेलवे वेबसाइटों पर जाकर जानकारी ले लें। रेलवे की ये भर्ती आरआरबी एनटीपीसी, आरपीएफ एसआई, कांस्टेबल, आरआरबी एएलपी, ग्रुप डी पोस्ट, आरआरसी ग्रुप डी, आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ, कनिष्ठ अभियंता, जेई आदि के लिए होगी।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE
इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का आयोजन कर सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि दिसंबर का महीना छात्रों के लिए अहम साबित होगा। इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित कैंडीडेट्स को 18 हजार रुपए वेतन और अतिरिक्त भत्तों का लाभ मिलेगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ये ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड और एक आईडी कार्ड, फोटो उनके साथ जरूर हो। इसके बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी।
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती साल 2019 में निकली थी, लेकिन कोरोना की वजह से ये परीक्षा अब तक नहीं हो सकी। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ये परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
आरआरबी ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन निकाला है। इसमें कहा गया है कि जिन छात्रों के आवेदन फॉर्म में गलती की वजह से निरस्त कर दिए गए थे, उन्हें फिर से अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी लिंक को एक्टिव कर देगी।
अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कैंडीडेट्स के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देय होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है।
ये भर्ती आरआरबी एनटीपीसी में 3000 से अधिक पदों के लिए, ग्रुप डी पोस्ट के 62000 पदों के लिए, आरपीएफ एसआई, कांस्टेबल के 9000 से अधिक पदों के लिए, आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ के 1937 पदों के लिए, आरआरबी एएलपी के 26000 पदों के लिए, आरआरसी ग्रुप डी के 103769 पदों के लिए और कनिष्ठ अभियंता, जेई, सीएम, डीएमएस के 14033 पदों के लिए होगी।
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। ये परीक्षा 6 चरणों में पूरी होगी। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
आरआरबी की इस भर्ती प्रक्रिया में अगर आप चयनित होते हैं तो आपको 19900 रुपए से लेकर 35400 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवदेक की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं हो और आरआरबी एएलपी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष है। वहीं कई पदों पर आयु सीमा 18 से 33 साल भी है।
रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी जल्दी ही बड़े स्तर पर भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती के तहत लेखा क्लर्क, जूनियर क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, सह टाइपिस्ट, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर और अन्य पदों को भरा जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स का चयन ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में होगा। ये भर्ती इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक के पदों पर होगी।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा में चयनित कैंडीडेट्स को 18 हजार रुपए वेतन और अतिरिक्त भत्तों का लाभ दिया जाएगा। इस परीक्षा का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड के बारे में कहा जा रहा है कि ये परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बता दें कि ये परीक्षा काफी समय से स्थगित है, लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका आयोजन किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने से पहले मैथ पर अच्छी पकड़ बना लें। इस परीक्षा में नंबर सिस्टम, परसेंटेज, LCM-HCF, BODMAS, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक्स से सवाल पूछे जा सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती 1,03,769 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है। लेकिन इस भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ये परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा सकती है।
आरआरबी द्वारा ग्रुप डी के लिए निकाले गए नए नोटिफिकेशन से उन छात्रों को काफी राहत मिली है, जिनके आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। अब छात्रों को फिर से अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी लिंक को एक्टिव कर देगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था, लेकिन अब तक ये परीक्षा नहीं हो सकी है। कोरोना की वजह से इस परीक्षा को लंबे समय तक के लिए टालना पड़ा।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि जिन छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे, उनके लिए फिर से एक लिंक एक्टिव होगी। इस लिंक के माध्यम से छात्र अपनी फोटो और सिग्नेचर में हुई गलती को सुधार सकेंगे।
रेलवे ने NTPC के लगभग 35 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली थी। लेकिन अभी तक इस भर्ती के नतीजे नहीं आए हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- पीडीएफ फॉरमेट में एक फाइल दिखेगी, इसी में चयनित लोगों के रोल नंबर होंगे।
स्टेप 4- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
आरआरबी एनटीपीसी नतीजों का इंतजार छात्र काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। खबर है कि जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करते रहें।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स का चयन ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के पदों पर होगा।
आरआरबी की ग्रुप डी की परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये परीक्षा कई चरणों में होगी। इसलिए छात्रों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी और मास्क लगाना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा का इंतजार छात्र लंबे समय से कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस परीक्षा के माध्यम से चयनित होंगे, उन्हें 18 हजार रुपए वेतन और अतिरिक्त भत्तों का लाभ दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा काफी समय से टल रही है। यही वजह है कि छात्र लंबे समय से इस परीक्षा और उसके एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा देने से पहले अपनी मैथ अच्छी कर लें। इस परीक्षा में परसेंटेज, नंबर सिस्टम, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक्स से सवाल पूछे जा सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी की भर्ती के लिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन रिक्त पदों की संख्या केवल 1,03,769 है। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जा सकती है।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन साल 2019 में आया था। अब हालात ये है कि साल 2021 खत्म होने वाला है, लेकिन ये परीक्षा ना हो सकी। कोरोना की वजह से भी इस परीक्षा को टालना पड़ा। हालांकि अब ये संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही ये परीक्षा आयोजित हो सकती है।
आरआरबी द्वारा ग्रुप डी के लिए निकाले गए नए नोटिफिकेशन से छात्रों को काफी राहत मिली है। ऐसे में जिन छात्रों के आवेदन गलतियों की वजह से निरस्त हो गए थे, उन्हें फिर से अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी लिंक को एक्टिव कर देगी।
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के बारे में नया नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन में उन स्टूटेंड्स को राहत दी गई है, जिनके आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन छात्रों के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए थे, उनके लिए फिर से एक लिंक एक्टिव की जाएगी, जहां से छात्र अपनी फोटो और सिग्नेचर में हुई गलती को सुधार सकेंगे।