रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड द्वारा एक और नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत हस्ताक्षर और फोटोग्राफ की वजह से निरस्त कर दिया गया था‌। वह अब 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक वेबसाइट पर उपलब्ध मोडिफिकेशन लिंक के माध्यम से अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन साल 2019 में जारी किया गया था। इसके अनुसार रेलवे में ग्रुप डी के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इस ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले रेलवे की रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जबकि, एग्जाम सिटी और परीक्षा तारीख चेक करने का लिंक और और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की सभी वेबसाइट पर परीक्षा के 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: राजस्थान की रहने वाली आशिमा ने तीन प्रयासों के बाद पाया IAS का पद, जानें कैसा रहा उनकी कामयाबी का सफर

Live Updates
13:01 (IST) 14 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।

12:31 (IST) 14 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

12:02 (IST) 14 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए योग्यता

लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा NCVT द्वारा जारी आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं, लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल और लेवल 1 पदों के लिए 18 साल से 33 साल के बीच होनी चाहिए।

11:31 (IST) 14 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 2 के 2 पद और लेवल 1 के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

11:01 (IST) 14 Dec 2021
सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत लेवल 1 और लेवल 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है।

10:34 (IST) 14 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

10:01 (IST) 14 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी। सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

09:30 (IST) 14 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

09:01 (IST) 14 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

08:20 (IST) 14 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन उम्मीदवारों को मिलेगी यह सुविधा

जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।