RPSC Protection Officer Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार RPSC Protection Officer Exam 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2022 तय की गई है।
RPSC Protection Officer Vacancy: इतने पद खाली
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से राजस्थान में प्रोटेक्शन ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।
RPSC Protection Officer Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
राजस्थान में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी या सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
RPSC Protection Officer Application: इतना देना होगा शुल्क
प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 जुलाई से 9 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।