RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी RPSC AE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 29 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के 41 पद, रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेड II के 14 पद और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड IV के 63 पदों पर भर्ती की जाएगी।

RPSC Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।

RPSC Exam 2022:‌ ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 120 अंको के 120 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

RPSC Job Application: यहां करें आवेदन

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।