REET Admit card 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) का एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी किया जा सकता है। परीक्षा 23 जुलाई 2022 से शुरू होगी और ऐसे में जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। रीट 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सप्ताह एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को अपने साथ केंद्र पर एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड लेकर जाना होगा।

Reet Exam 2022: यह है परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2022 और 24 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा में कुल दो पेपर दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। पेपर-1 परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं पेपर- 2 परीक्षा 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

Reet 2022 Exam: दो बार बढ़ाई गई थी आवेदन की लास्ट डेट
रीट 2022 के लिए आवेदन की लास्ट डेट दो बार बढ़ाई गई थी। पहले आवेदन की लास्ट डेट 20 मई 2022 थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई 2022 किया गया था। दूसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2022 तक बढ़ाई गई थी। आवेदन की प्रक्रिया अब अभ्यर्थी रीट 2022 के लिए 5 जून 2022 रात 12 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

Reet Admit Card 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
इस बार रीट परीक्षा के जरिए राजस्थान में 46,500 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां की जानी है।

REET Admit card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अब चेक करें और डाउनलोड करें।