RCFL Apprentice Recruitment 2022: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी RCFL Apprentice Recruitment 2022 के लिए 14 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RCFL Apprentice Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 150 पद, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 110 पद और ट्रेड अप्रेंटिस के 136 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 160 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 30 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 106 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40 पद शामिल हैं।
RCFL Apprentice Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी के पास बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा अनिवार्य है। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
RCFL Apprentice Application: यहां करें अप्लाई
ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए 9000 रुपए महीने का स्टाइपेंड लिया जाएगा। राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड में अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयन मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थी apprenticeshipindia.org और टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप के लिए mhrdnats.gov.in पर 14 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।