Rajasthan University UG result 2018: राजस्थान विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए हैं। ये परीक्षाएं पिछले साल आयोजित की गई थीं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर या नाम का उपयोग करके अपना परिणाम वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। नीचे उन पाठ्यक्रमों की सूची दी गई है जिनके परिणाम घोषित किए गए हैं:
1. बीवीए पार्ट-3 (अप्लाइड आर्ट्स) 2018 (रेवल.)
2. बीवीए पार्ट-2 (स्कलचर) 2018 (रेवल.)
3. बीवीए पार्ट-3 (पेंटिंग) 2018 (रेवल.)
4. बीवीए पार्ट-3 (स्कलपचर) 2018 (रेवल.)
5. बीवीए पार्ट-4 (पेटिंग) 2018 (रेवल.)
6. बीवीए पार्ट-2 (अप्लाइड आर्ट्स) 2018 (रेवल.)
7. बीए-बीएड, पार्ट-1 2018
8. बी-म्यूजिक पार्ट-3 2018 (रेवल.)
9. बी-म्यूजिक पार्ट-4 2018 (रेवल.)
10. बीपीए, पार्ट-2 (संगीत) 2018 (रेवल.)
11. बीएससी पार्ट-1 2018
12. बीवीए पार्ट-1 2018 (रेवल.)
Rajasthan University UG result 2018: ऐसे करें परिणाम चेक
1. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
2. स्टूडेंट कॉर्नर में जाकर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. कोर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
4. अपने कोर्स के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
5. एक नई विंडो खुलेगी।
6. रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
7. डाउनलोड करें और परिणाम चेक करें।