Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट आज यानी 23 जुलाई 2022 को घोषित किए जाने की संभावना है। जिसके बाद सभी उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4338 पदों पर भर्ती होगी।
Rajasthan Police Constable Exam 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के 32 जिलों में तैयार किए गए 470 केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का प्रोविजनल आंसर की 5 जुलाई को जारी किया गया और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 जुलाई तक का मौका दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
How to download Rajasthan Police Constable Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Rajasthan Constable Exam 2022: इतने अंक प्राप्त करना जरूरी
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 36% अंक हासिल करना होगा। इस लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।