PSSSB Clerk Result 2022: सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड पंजाब (SSSB Punjab) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
PSSSB Clerk Typing Test: इस तारीख को हुई परीक्षा
बोर्ड द्वारा क्लर्क, क्लर्क (आईटी) और क्लर्क (अकाउंट्स) पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 22 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक आयोजित किया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई थी। जबकि इस परीक्षा का परिणाम मई में घोषित किया गया था। अब सभी अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download PSSSB Clerk Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं। फिर ‘Public Notice regarding result of Type Test (22/07/2022 to 26/07/2022)’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
स्टेप 4: आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और नाम आदि चेक कर सकते हैं।
PSSSB Clerk Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2789 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, क्लर्क के 2374 पद, आईटी क्लर्क के 212 पद और अकाउंट्स क्लर्क के 203 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 2 के तहत 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
