PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फायर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के तहत ऑफिसर और मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी PNB Officer Recruitment 2022 के लिए 30 अगस्त 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ऑफिसर के 23 पद और मैनेजर के 80 पद सहित 103 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 44 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7 पद शामिल हैं।
PNB Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर और मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। बता दें कि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
PNB Job Application: इतना देना होगा शुल्क
बैंक में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा / इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 50 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 30 अगस्त 2022 तक भेज सकते हैं। इसके लिए 1003 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।