PGCIL Apprentice Recruitment 2022: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने देशभर में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार PGCIL Apprentice Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू की गई है।
PGCIL Apprentice Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के 1116 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रैजुएट अप्रेंटिस और एग्जीक्यूटिव अप्रेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 12000 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।
PGCIL Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
PGCIL Apprentice Application: यहां करें अप्लाई
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार PGCIL Apprenticeship 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in या portal.mhrdnats.gov.in पर 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।