OSSC Block Social Security Officer Recruitment 2022: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (OSSC) ने ब्लॉक सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (BSSO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी OSSC BSSO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 4 सितंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की गई है।

OSSC BSSO Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान से ब्लॉक सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर के 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 49 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 18 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 16 पद, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 11 पद शामिल हैं।

OSSC BSSO Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

ओडिशा में इन‌ पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। ब्लॉक सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा, कंप्यूटर स्किल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

OSSC BSSO Application: यहां करें अप्लाई

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25300 रुपए प्रति महीने शुरूआती वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ossc.gov.in पर 4 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।