OSSC Recruitment 2022: ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (OSSC) ने असिस्टेंट ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी OSSC Assistant Operator Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 10 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

OSSC Latest Vacancy: यह पद खाली

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर कैमरामैन के 2 पद, फोटोग्राफर के 2 पद, इंडेक्सर के 2 पद, और असिस्टेंट ऑपरेटर के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सीनियर कैमरामैन और फोटोग्राफर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25300 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों के लिए 12600 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

OSSC Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

ओडिशा में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

OSSC Job Application: यहां करें अप्लाई

ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 तक आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी OSSC Group B and C Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 10 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।