OPSC Drug Inspector Recruitment 2022 Notification: ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी OPSC Drug Inspector Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर के 47 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 10 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

OPSC Drug Inspector Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

ओडिशा में ग्रुप बी के इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। ‌हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

OPSC Drug Inspector Application: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी OPSC Group B Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।