NTPC Recruitment 2022: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी NTPC Assistant Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर 26 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट ऑफिसर के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 10 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं।

NTPC Assistant Officer Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

असिस्टेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / प्रोडक्शन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस सरकारी नौकरी से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

NTPC Assistant Officer Application: इस तारीख तक करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट / इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ‌ अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर 26 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।