NTPC Recruitment 2022: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC Limited) ने रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार NTPC Executive Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की गई है।

NTPC Limited Vacancy 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल में एग्जीक्यूटिव के 14 पद, इलेक्ट्रिकल में 15 पद, हाइड्रोजन में 2 पद, कमर्शियल में 1 पद, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में 1 पद, फाइनेंस में 2 पद, अकाउंट्स में 4 पद और एनर्जी ऐस्टीमेशन में 1 पद सहित 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।

NTPC Limited Executive Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
एग्जीक्यूटिव के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स / मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

NTPC Limited Executive Application: यहां करें आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।