NPS Trust Recruitment 2022: नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (NPS) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी NPS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट npstrust.org.in पर 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 30 अगस्त से शुरू की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के 6 पद और ग्रेड बी (मैनेजर) के 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के दो पेपर होंगें।

NPS Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट में असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स / मास्टर्स डिग्री और साथ में काम का अनुभव भी होना चाहिए। ‌विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

NPS Job Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी NPS Trust Recruitment 2022‌ के लिए आधिकारिक वेबसाइट npstrust.org.in पर 30 अगस्त से 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रुप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।