MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन (MPSC) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार MPSC Group C Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 2 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त 2022 तय की गई है।

MPSC Group C Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सेकेंडरी इंस्पेक्टर, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, क्लर्क टाइपिस्ट (अंग्रेजी) और क्लर्क टाइपिस्ट (मराठी) के 228 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह प्रिलिमनरी परीक्षा 100 अंक और मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी।

MPSC Group C Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

महाराष्ट्र में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा सेकेंडरी इंस्पेक्टर पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल तय की गई है। जबकि, अन्य पदों के लिए आयु 19 साल से 38 साल के बीच होना चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

MPSC Group C Application: यहां करें आवेदन

अभ्यर्थी MPSC Group C Recruitment 2022 के लिए आयोग की वेबसाइट mpsc.gov.in पर 2 अगस्त से 22 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 394 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।