MPSC Group C Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप ‘सी’ मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

बता दें कि आयोग ने ग्रुप ‘सी’ सर्विसेज मुख्य परीक्षा पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट का एडमिट कार्ड जारी किया है। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 900 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, कर सहायक, क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी), और क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) सहित कई पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2022 तक चली थी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल 2022 को किया गया था। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदकों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के जरिए किया जाएगा।

How to Download MPSC Group C Mains Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
2.होम पेद पर दिए गए विज्ञापन संख्या 58/2022 महाराष्ट्र समूह सी सेवा मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 क्लर्क-टाइपिस्ट – प्रवेश प्रमाण पत्र के संबंध में’ लिंक पर क्लिक करें।
3.अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और डाउनलोड करें।