MPSC Group C Mains Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी सेवा संयुक्त मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने MPSC Group C Prelims Exam 2022 में सफलता हासिल की है, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPSC Group C Main Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग द्वारा ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 6 अगस्त से 17 सितंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रिलिमनरी परीक्षा 3 अप्रैल को हुई थी और इसका परिणाम जून 2022 में जारी हुआ। जिसके अनुसार 21,075 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।

How to download MPSC Group C Mains Hall Ticket 2022: ऐसे डाउनलोड करें महाराष्ट्र ग्रुप सी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड ‌

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 3: अब स्क्रीन पर ग्रुप सी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 4: अभ्यर्थी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

MPSC Group C Recruitment 2022: ग्रुप सी के इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से महाराष्ट्र में ग्रुप सी के 900 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।