MPPSC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी MPPSC Medical Specialist Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 12 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2022 तय की गई है।

MPPSC Medical Specialist Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 43 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 26 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 43 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 16 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

MPPSC Medical Specialist Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

MPPSC Medical Specialist Application: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 12 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए और अन्य अभ्यर्थियों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।