MPPSC Medical Officer Exam 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 25 सितंबर 2022 को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि परीक्षा तिथि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए घोषित की गई है। परीक्षा 25 सितंबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। परीक्षा इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में निर्धारित केंद्रों पर होगी।
परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। अभी एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा। परीक्षा प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के कुल 692 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री मांगी गई थी। आवेदक की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
How to Check MPPSC Medical Officer Exam 2022 Date: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए What’s New सेक्शन में जाएं।
3.यहां Ayurveda Medical Officer ,Homeopathy Medical Officer and Unani Medical Officer Examination 2021 – Vigyapti 4.Regarding Exam Schedule Dated 08/08/2022 के लिंक पर क्लिक करें।
5.परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें औ प्रिंट निकाल लें।