MPPSC Medical Officer Admit Card Exam 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी एडमिट कार्ड जारी होने की डेट घोषित कर दी है। इन भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 17 सि तंबर 2022 को जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर12 बजे से 3 बजे तक होगी।
परीक्षा इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया था। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के कुल 692 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री मांगी गई थी।
आवेदक की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
How to Check MPPSC Medical Officer Admit Card 2022 Date: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन में जाएं।
-यहां संबंधित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-अब आवेदन संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।