MP TET Result 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड‌ (MPPEB) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने MPTET 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP TET 2022 Date: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 5 मार्च से 26 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 150 अंकों के सवाल पूछे गए थे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया गया था। बता दें कि बोर्ड ने वर्ग 3 का रिजल्ट घोषित किया है। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download MP TET Varg 3 Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: फिर ‘Primary School Teacher Eligibility Test 2020’ के नीचे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और समय बटन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 5: अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

MP TET Result 2022: जल्द जारी होगी फाइनल आंसर की

बोर्ड ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आंसर की 29 मार्च 2022 को जारी किया था। अब फाइनल आंसर की भी जल्द ही जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ‌