Ministry of Defence Recruitment 2022: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Coast Guard Recruitment 2022 के लिए 12 फरवरी 2022 यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से फोरमैन के कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 3 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
इंडियन कोस्ट गार्ड में फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन / बिजनेस स्टडीज /स्टैटिसटिक्स / कॉमर्स / इकोनॉमिक्स विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार ICG Foreman of Stores Recruitment 2022 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 12 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।