KVS Notification 2021: केंद्रीय विद्यालय की तरफ से नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय में भर्ती से संबंधित है। केंद्रीय विद्यालय ने अलग अलग पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय में अनरिजर्व कैटेगरी, ओबीसी और एससी कैटेगरी के कैंडिडेट्स सलेक्ट किए गए हैं। इस भर्ती से देहरादून, जयपुर, लखनऊ, जम्मू और केवीएस हेक्वाटर में नियुक्तियां हुई हैं।
इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों में पहली और दूसरी क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। पहली क्लास में एडमिशन के लिए 2 लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। पहली लिस्ट 23 जून को जारी की गई थी। वहीं दूसरी लिस्ट 30 जून को जारी की गई थी। दूसरी क्लास में एडमिशन के लिए लिस्ट 24 जून को जारी की गई थी। जिन कैंडिडेट्स का इसके माध्यम से सलेक्शन हुआ है। उन्हें अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा करना है। सारी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होने के बाद ही एडमिशन कन्फर्म माना जाएगा।
केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2021 जरूरी दस्तावेज
कक्षा 1 के लिए
आयु का प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
अन्य कक्षाओं के लिए
आयु प्रमाण पत्र
स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट
एसएससी / ST / ओबीसी / गरीबी रेखा के नीचे / छात्रों के लिए श्रेणी का सर्टिफिकेट।
विकलांग छात्रों के लिए, विकलांगता का सर्टिफिकेट जो कि किसी सिविल सर्जन द्वारा प्रमाणित हो.
डिफेंस से जुड़े परिवारों के लिए रिटायरमेंट का सर्टिफिकेट।
स्थाई निवास प्रमाण पत्र।