JKPSC Recruitment 2022: जम्मू और कश्मीर पब्लिक सर्विस कमिशन (JKPSC) ने फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी JKPSC Physical Education Lecturer Recruitment 2022 के लिए 10 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 सितंबर 2022 तय की गई है।

JKPSC Lecturer Vacancy 2022: ऐसे होगा चयन

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर के 24 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

JKPSC Lecturer Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिकल एजुकेशन में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JKPSC Lecturer Application: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी फिजिकल एजुकेशन लेक्चरर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर 10 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।