JSSC Teacher Recruitment 2022: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (JSSC) ने पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी Jharkhand Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 25 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

JSSC PGT Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 3120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, रेगुलर के 2855 पद और बैकलॉग के 265 पद शामिल हैं। पीजीटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 47600 रुपए से 151100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

JSSC PGT Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

झारखंड में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर्स और बी.एड डिग्री होनी चाहिए। ‌विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JSSC PGT Application: इतना देना होगा शुल्क

शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पहला पेपर 100 अंक और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 25 अगस्त से 23 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।