ITBP Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ITBP Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in 29 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट) के 52 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 33 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 12 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाता है।
ITBP Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
ITBP Constable Application: यहां करें आवेदन
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी भारत तिब्बत सीमा पुलिस की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 29 अगस्त से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।