IRCON Recruitment 2022: इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए साइट सुपरवाइजर/सिविल, सीनियर वर्क्स इंजीनियर/सिविल, जियोलॉजिस्ट आदि के 389 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8/11/12/13 मार्च 2022 को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रिक्त पदों में सीनियर वर्क्स इंजीनियर /सिविल के 23 पद, वर्क्स इंजीनियर/सिविल के 163 पद, साइट सुपरवाइजर/सिविल के लिए 1 पद, वर्क्स इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के लिए 9 पद, सीनियर वर्क्स इंजीनियर/एस एंड टी के लिए 8 पद, वर्क्स इंजीनियर/एस एंड टी के लिए 21 पद और जियोलॉजिस्ट के लिए 1 पद है।
सीनियर वर्क्स इंजीनियर (सिविल) के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो कैंडीडेट के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंको के साथ इंजीनियर डिग्री होनी चाहिए। वहीं साइट सुपरवाइजर/सिविल के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास 60 प्रतिशत अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
सीनियर वर्क्स इंजीनियर /सिविल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपए प्रतिमाह और वर्क्स इंजीनियर/सिविल के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 36 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और संबंधित जानकारी पाने के बाद 8,11, 12 और 13 मार्च 2022 को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।