Army Women Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर भर्ती (Army Female Agniveer Recruitment 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर 2022 है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भर्ती रैली का तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
जारी शेड्यूल के अनुसार हरियाणा में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए रैली का आयोजन 7 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। वहीं राजस्थान में भर्ती रैली का आयोजन 14 दिसंबर 2022 से 22 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।
बता दें कि यूपी और झारखंड में भी महिला अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं बिहार और झारखंड में महिला अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 26 अक्टूबर 2022 से किया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती रैली के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत मेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
Army Women Agniveer Bharti 2022: आवेदन के लिए यह होनी चाहिए योग्यता
मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले महिला अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थी की उम्र 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
How to Apply Army Women Agniveer Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Agnipath सेक्शन में जाएं।
3.यहां Apply Online पर क्लिक करें।
4.अब मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
5.आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
6.आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
-अब सबमिट करें और अंत में प्रिंट निकाल लें।