IDEX Recruitment 2022: इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (IDEX) ने प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी IDEX Program Executive Recruitment 2022 के लिए आज यानी 1 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IDEX Program Executive Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन 2 साल के लिए किया जाएगा, जिसे बाद में 5 साल तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
IDEX Program Executive Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से साइंस, मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट idex.gov.in पर 1 अगस्त 2022 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
IDEX Program Director Job 2022: यह पद भी खाली
इसके अलावा प्रोग्राम डायरेक्टर के 2 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 2 लाख रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री और 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा आयु 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी प्रोग्राम डायरेक्टर पदों के लिए 1 अगस्त की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।