ICG Recruitment 2022: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ICG Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 8 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से नाविक (जनरल ड्यूटी) के 225 पद, नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के 40 पद और यांत्रिक के 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
भारतीय कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी।
नाविक (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए अभ्यर्थी मैथ्स और फिजिक्स विषयों से 12वीं और नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास होना चाहिए। जबकि, यांत्रिक पदों के लिए 10वीं पास के अलावा संबंधित विषय में डिप्लोमा भी होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर 8 सितंबर से 22 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।