ICAR IARI Assistant Answer Key 2022: इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रिलिमनरी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने ICAR IARI Assistant Prelims Exam 2022 में भाग लिया था, वह‌ अब आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAR IARI Assistant Exam 2022: इस तारीख को हुई परीक्षा

असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा 29 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल का जवाब पर आपत्ति है तो वह 6 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। असिस्टेंट आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को इन स्टेप्स का पालन करना होगा।

How to download ICAR IARI Assistant Prelims Answer Key 2022

स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Recruitment Cell’ के नीचे दिए गए ‘Notice Board’ पर जाएं और ‘Assistant 2022’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर ‘Alredy Registered Candidates – Click Here to Login’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

स्टेप 5: उम्मीदवार असिस्टेंट आंसर की डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

ICAR IARI Assistant Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट के कुल 462 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 मई से 25 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।