IBPS PO Exam 2022 Notification Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी IBPS PO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आज यानी 2 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अगस्त तय की गई है।
IBPS PO Vacancy 2022: किसके लिए कितने पद?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक सहित अन्य बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 6432 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 2596 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1741 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 616 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 996 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 483 पद शामिल हैं।
IBPS PO Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
IBPS PO Exam 2022: इस आधार पर होगा चयन
प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह प्रिलिमनरी परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 2 अगस्त से 22 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।