HSSC Police Female Constable Admit Card 2018: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किये जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वो एचएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउन लोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पांच विभिन्न चरणों में उपस्थित होना होगा। यहां हम आपको पूर्ण जानकारी दे रहे हैं कि आप एडमिट कार्ड कब जारी होंगे और उन्हें आप कैसे डाउन लोड कर सकते हैं।

दोनों पदों, हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और हरियाणा राज्य की भारतीय रिजर्व बटालियन, के लिए परीक्षा रविवार 30 दिसंबर, 2018 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सेशन 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे और शाम का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न जिलों में होगा।

Live Blog

20:06 (IST)24 Dec 2018
जानिए कब होगी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा हरियाणा पुलिस (Haryana Police) (जनरल ड्यूटी) और हरियाणा इंडियन रिजर्व बटालियन (Haryana India Reserve Battalion) में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जाएगी। हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल (Haryana Police Female Constable) और हरियाणा इंडियन रिजर्व बटालियन परीक्षा (Haryana India Reserve Battalion Exam) राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर 30 दिसंबर 2018 को दो पालियों में आयोजित होगी।

19:52 (IST)24 Dec 2018
इस तारीख को होगी परीक्षा

आपको बता दें कि महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और भारतीय रिजर्व बटालियन (हरियाणा राज्य) की परीक्षा (HSSC Exam) 30 दिसंबर 2018 को होगी।

18:33 (IST)24 Dec 2018
जानिए भर्तियों के बारे में

बता दें कि महिला कॉनस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 1147 पदों पर भर्ती होगी, जबकि भारतीय रिजर्व बटालियन (हरियाणा राज्य) के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

16:55 (IST)24 Dec 2018
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर, 'पुलिस रिक्रूटमेंट टेस्ट' टैब पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा। 'एडमिट कार्ड महिला पुलिस कांस्टेबल' पर क्लिक करें।

4. विवरण भरें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

5. इसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

16:42 (IST)24 Dec 2018
अधिकारिक साइट पर बनाएं रखें नजर

16:16 (IST)24 Dec 2018
कांसटेबल के पदों के लिए चयन प्रक्रिया

हरियाणा कांसटेबल को पदों पर उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया से होगा-

1. ज्ञान परीक्षण (लिखित)
2. शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी)
3. फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)
4. दस्तावेजों की जांच (प्रलेखन)
5. साक्षात्कार-सह-व्यक्तित्व परीक्षण (I-PT)

15:44 (IST)24 Dec 2018
लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल होंगे। एक पेपर 100 प्रश्नों का होगा। प्रत्येक प्रश्न नकारात्मक अंकन के बिना 0.80 अंकों का होगा। इसलिए यह परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी।

15:04 (IST)24 Dec 2018
एचएसएससी कांस्टेबल एसआई एडमिट कार्ड 2018

एचएसएससी कांस्टेबल एसआई एडमिट कार्ड 2018 को डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा की तारीख तक सक्रिय रहेगा। उम्मीदवार को HSSC कांस्टेबल SI के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

14:45 (IST)24 Dec 2018
सभी डिटेल्स तैयार रखें

HSSC कांस्टेबल SI के एडमिट कार्ड 2018 परीक्षा की तारीख से कम से कम 15 दिन पहले जारी होने की उम्मीद थी। एचएसएससी कांस्टेबल एसआई के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपनी सभी डिटेल्स तैयार रखनी होंगी।

14:30 (IST)24 Dec 2018
30 दिसंबर, 2018 को होगी परीक्षा

दोनों पदों, हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और हरियाणा राज्य की भारतीय रिजर्व बटालियन, के लिए परीक्षा रविवार 30 दिसंबर, 2018 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी

13:48 (IST)24 Dec 2018
दो पालियों में होगी पुलिस कांसटेबल की परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सेशन 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे और शाम का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न जिलों में होगा।

13:30 (IST)24 Dec 2018
7110 पदों के लिए होगी भर्ती

एचएसएससी कुछ समय में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा पुलिस एडमिट कार्ड 2018 अपडेट करेगा। HSSC 7110 पदों के लिए हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा आयोजित करने वाला है।

13:18 (IST)24 Dec 2018
फॉर्म भरने वाले सभी उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने वाले सभी उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे। जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी और परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

13:12 (IST)24 Dec 2018
पांच चरणों में होगी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पांच विभिन्न चरणों में उपस्थित होना होगा।