HPPSC Ayurvedic Medical Officer Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (HPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी HPPSC Medical Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 24 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के आयुष विभाग में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

HPPSC MO Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेद में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

HPPSC MO Application: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 24 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए देना होगा। सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ‌